उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार से अपनी सरकार के विकास कार्यों के साथ जनता के बीच पहुंचेंगे, जिसके लिए उन्होंने ‘विकास रथ यात्रा’ की योजना बनायी है, यह यात्रा गुरुवार 3 नवम्बर से शुरू होगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

  • 3 नवंबर को सुबह 9 बजे सीएम आवास के सामने ला मार्टिनियर मैदान से अखिलेश की रथयात्रा रवाना होगी।
  • सुबह 9.15 बजे सीएमएस चौराहा गोमती नगर में समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
  • 9.30 बजे पत्रकार पुरम चौराहे पर अखिलेश यादव का सम्बोधन होगा।
  • 10.00 बजे हुसड़िया चौराहे से शहीद पथ होकर अहिमामऊ चौराहे पर यात्रा पहुंचेगी।
  • 10.15 तेलीबाग, रायबरेली चौराहे पर अखिलेश सम्बोधित करेंगे।
  • वहीं, 10.30 पर अमौसी के चिल्लवा में सम्बोधन होगा।
  • 11.00 सरोजनी नगर में सीएम सभा को संबोधित करेंगे।
  • 11.30 बजे दारोगाखेड़ा चौराहे पर सम्बोधन होगा।
  • इसके बाद 11.45 बजे बंथरा में सीएम का रथ पहुंचेगा।
  • दोपहर 12.00 बजे जुनाबगंज चौराहे पर रथ का स्वागत किया जाएगा।
  • इसके बाद दोपहर 12.30 बजे उन्नाव जिले के सोहरामऊ में सीएम का स्वागत होगा।
  • 12.45 बजे आशा खेड़ा में सीएम के काफिले का स्वागत किया जाएगा।
  • दोपहर 1.00 बजे अखिलेश नवाबगंज में सभा को संबोधित करेंगे।
  • वहीं, 1.30 पर उन्नाव के अजगैन चौराहे पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • 1.45 पर सीए के रथ का चमरौली में स्वागत होगा।
  • 2.00 बजे सीएम बसिरतगंज में सम्बोधन देंगे।
  • 2.30 पर दही चौकी पर अखिलेश सम्बोधित करेंगे।
  • 2.45 बजे उन्नाव ओवर ब्रिज बाईपास पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • 3.15 बजे अखिलेश आज़ाद मार्ग चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे।

शुक्लागंज में संबोधन:

  • 3.45 बजे उन्नाव के शुक्लागंज स्टेडियम में सीएम के विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
  • इसके बाद 4.45 पर अखिलेश यादव स्टेडियम से प्रस्थान करेंगे।
  • 5.00 बजे सहजनी मोड़ पर सीएम के काफिले का स्वागत किया जाएगा।
  • 5.15 पर मगरवारा चौराहे पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • 5.30 बजे करोवन मोड़ पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • इसके बाद 5.40 बजे आदर्श नगर पुलिया पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • वहीं, 5. 45 बजे गांधी नगर तिराहा पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • शाम 6.00 बजे छोटा चौराहा पर अखिलेश सभा को संबोधित करेंगे।
  • 6.15 बजे बड़ा चौराहे पर सीएम का सम्बोधन होगा।
  • 6.20 बजे आईबीपी चौराहे पर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
  • इसके बाद शाम 6.25 बजे आवास विकास पर रथ यात्रा के स्वागत का कार्यक्रम है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें