उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सपा कार्यालय में शुरू हो चुकी है, जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव ने बैठक में शिरकत की।

अमर सिंह ने कहा था अक्टूबर में बड़ा बदलाव आएगा:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में अमर सिंह का भी जिक्र किया।
  • वहीँ अमर सिंह के जिक्र पर मुख्यमंत्री का चेहरा तल्ख़ हो गया।
  • उन्होंने कहा कि, अमर सिंह ने कहा था कि, अक्टूबर में बड़ा बदलाव आने वाला है।
  • वहीँ मंच से अखिलेश ने नेताजी से सार्वजनिक माफ़ी भी मांगी।
  • उन्होंने कहा कि, नेताजी मुझे हटाना चाहे तो हटा दें, मुझपर उंगलियाँ उठेंगी।
  • सीएम ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि, सीमा से बाहर जाकर मैंने कुछ कहा हो तो माफ़ कर दीजिये।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, नेताजी को ईमानदार लगे उसे ही बना दें।

जिसका जमीर जिन्दा हो उसे मुख्यमंत्री बना दो:

  • अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि, जिसका जमीर जिन्दा हो उसे मुख्यमंत्री बना दो।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, नेताजी के खिलाफ जो साजिश करेगा, मैं बोलूँगा।
  • यह हमला सीएम ने अमर सिंह पर किया था।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, मेरे काम पर मैं ही टिकट बांटूंग।
  • अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, इस पार्टी में मेरा कुछ भी नहीं है।
  • वहीँ भाषण के अंत में सीएम ने कहा कि, नेताजी की 100 फ़ीसदी पार्टी है, मैं दूसरी क्यों बनाऊँगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें