समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। इसके अलावा उन्होंने इस मोर्चे के तहत यूपी की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनावों के पहले शिवपाल यादव का ये कदम सपा को नुकसान पहुंचा सकता है। हालाँकि खबरें थी कि जल्द ही दोनों नेताओं के बीच सुलह हो जायेगे लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। इस बीच राजधानी लखनऊ में शिवपाल के आवास से लेकर विक्रमादित्य मार्ग पर सेक्युलर मोर्चे के पोस्टर जगह-जगह चिपका दिए गए हैं।

लखनऊ में लगे सेक्युलर मोर्चे के पोस्टर :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की होर्डिंग लगाई गयी है। ये सभी होर्डिंग्स शिवपाल के आवास से लेकर विक्रमादित्य मार्ग तक लगाई गयी हैं। ख़ास बात है कि इन होर्डिंग्स में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा होर्डिंग्स में शिवपाल यादव और आदित्य की तस्वीर भी लगी हुई है। कई होर्डिंग में तो समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की भी फोटो लगी है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इन होर्डिंग्स में मुलायम सिंह यादव भी दिख रहे हैं[/penci_blockquote]

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=5l1S9N3BF-s” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

मुलायम से पूछकर बनाया सेक्युलर मोर्चा :

सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने के बाद नया बयान दिया है। इटावा में शिवपाल यादव एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काफी इंतजार करने के बाद नेताजी से पूछकर समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि नेताजी का सम्मान ही उनके लिए सब कुछ हैं। शिवपाल यादव के इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें