हाल ही में उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए स्मार्टफ़ोन योजना बनाई गयी थी जिसके लिए सीएम अखिलेश ने सोमवार को वेबसाइट भी लांच कर दी है।  सरकार की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना प्रदेश के लोगों के साथ ही साइबर अपराधियों के बीच भी खासी लोकप्रिय हो रही है।

  • पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल प्रारंभ होने के बाद से लगातार इस पर लोड बढ़ा हुआ है।
  • दस नवंबर तक पंजीकरण होने के कारण पहले दिन से ही लोग पोर्टल पर टूट से पड़े हैं।
  • 10 अक्टूबर को लांच होने के 24 घंटे के भीतर इस पोर्टल को 2.34 करोड़ लोग ने विजिट किया।
  • एक सप्ताह के भीतर 11 लाख से ज्यादा लोग पंजीकरण पूरा कर मोबाइल पाने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं।
  • हालात ये हो गए कि 24 घंटे के भीतर 2.34 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पोर्टल विजिट कर पंजीकरण के लिए शर्तें आदि जानीं।
  • वहीं सरकार की इस वेबसाइट पर अब तक 50 लाख से अधिक साइबर हमले भी हो चुके हैं।
  • मोबाइल पाने के लिए पंजीकरण कर रहें लोगों के साथ ही साइबर अपराधी भी पोर्टल को निशाना बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
  • सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में वेब पोर्टल पर 50 लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए हैं।
  • हालांकि सुरक्षा के तगड़े इंतजाम होने के चलते इन साइबर अटैक्स को रोका जा सका है।

ऐसे करें आवेदन :

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको सरकारी वेबसाइट samajwadisp.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको यहाँ एक लिंक नज़र आयेगा जिसपर ‘समाजवादी स्मार्टफ़ोन योजना’ लिखा होगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको एक और लिंक नज़र आएगा।
  • इस लिंक पर ‘रजिस्ट्रेशन’ लिखा होगा जिसपर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक पेज खुलकर आयेगा जिसपर आपको अपनी सारी जानकारियां भरनी होंगी।
  • जानकारियों में आपका नाम, पता, आपका फ़ोन नंबर और e-mail id पूछी जायेगी।
  • इन जानकारियों को भरने के बाद आपको अपनी जानकारियाँ जमा करनी होंगी।
  • जिसके बाद आपका फ़ोन नंबर सत्यापित करने के लिए आपके नंबर पर एक कोड आयेगा।
  • इस कोड को वन टाइम पासवर्ड(ओटीपी) कहा जाता है।
  • इस कोड को आपको निधारित समय में दी हुई जगह पर डालना होगा।
  • आपका पूरी तरह से सत्यापन होने के बाद आपको एक अभिस्वीकृति नंबर दिया जाएगा।
  • इस नंबर को आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखना है।

जानें समाजवादी स्मार्टफोन योजना में आवेदन की प्रक्रिया!

किसको मिलेगा लाभ :

  • अखिलेश सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश के वासियों के लिए एक योजना की घोषणा की गयी है।
  • जिसके तहत यूपी निवासियों को जल्द ही मिलेंगे मुफ्त स्मार्टफ़ोन दिया जाएगा।
  • बताया जा रहा है कि यह योजना 2017 में होने वाले चुनावों के बाद शुरू की जायेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए एक सीमा निर्धारित की गयी है।
  • 18 वर्ष से ज़्यादा की उम्र वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इसके साथ ही उनका मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।
  • साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा जिस परिवार का सालाना वेतन 6 लाख से कम है वे इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • बताया जा रहा है कि यह सीमा पहले 2 लाख तक ही थी।
  • बाद में अखिलेश सरकार द्वारा यह सीमा बढ़ाकर 6 लाख कर दी गयी है।

समाजवादी स्मार्टफोनः पहले दिन 21 हजार लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें