समाजवादी पार्टी के प्रसिद्ध छायाकार अशोक यादव (68 वर्ष) के त्रयोदश संस्कार पर समाजवादी परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक केन्द्र सदर लखनऊ में बड़ी संख्या में एकत्र पत्रकारों, छायाकारों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित परिवारीजनों ने भी अशोक यादव को श्रद्धांजलि दी।

9 जून को हुआ था निधन

अशोक यादव का निधन बीते 9 जून को हुआ था। कैसरबाग, लखनऊ स्थित उनके स्टूडियों को समाजवादी आंदोलन का संग्रहालय कहा जाता है। आपातकाल के दिनों में भी भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का चित्र प्रमुखता से यादव स्टूडियों में प्रदर्शित होता रहा था। अशोक जी को उनके मित्र जिंदादिल इंसान मानते है।
अशोक यादव के पुत्र समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्याधिकारी आशीष यादव ‘सोनू‘ सहित परिवार के लोगों ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सहित नेतागण

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, धर्मेन्द्र यादव सांसद, तेज प्रताप यादव सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, आर. के. चौधरी, सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार एवं अरविन्द सिंह गोप, एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव राजू, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, जगजीवन प्रसाद और अम्बरीश पुष्कर पहुंचे।

सपा विधायक भी रहे मौजूद

(विधायक गण), अनुराग यादव, अंशुल यादव, विजय यादव, राम सागर यादव, विकास यादव, मो0 एबाद, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, चैधरी लोटन राम निषाद, रामशंकर यादव, मनीष सिंह, मुनीर अहमद, संतोष यादव, संजय सविता विद्यार्थी, सिद्धार्थ मिश्रा, आलोक त्रिपाठी,  चन्द्रिका पाल, दिनेश यादव सहित अन्य की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में बड़ी संख्या में मीडिया के गणमान्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें