उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज फैजाबाद पहुंचें। शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी बनाये गए हैं। वो यहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।



राम की पैड़ी के लिए 5 करोड़ की घोषणा:
समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव आज फैजाबाद के दौरे पर हैं, अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान,
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, “जितना विकास समाजवादी पार्टी ने किया है, उतना ज्यादा किसी ने नहीं किया”।
- “समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा ध्यान सड़कों और पुलों के बनाने पर दिया”।
- “सरयू का पानी सबसे साफ़ और स्वच्छ, सरयू परियोजना को बढ़ाकर 2200 करोड़ का किया गया”।
- “अयोध्या के सभी घाट, मंदिर एक ही रंग के होंगे, इसके अलावा सरयू और घाघरा नदियों में नहीं जायेगा किसी भी प्रकार का गन्दा पानी”।
- उन्होंने कहा कि, “सरयू में सिर्फ 3 नाले जबकि गोमती में 36 नाले गिरते हैं। सरयू को गोमती की तर्ज पर साफ़ करेंगे”।
- उन्होंने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि, “भाजपा जो कहती हैं वह बिल्कुल नहीं करती हैं”।
- राम की पैड़ी के लिए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
- नहर की माइनर की सफाई के भी आदेश दिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार