उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के ओरछि गांव के बाहर वृद्ध सेक्यूरिटी गार्ड की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी।

  • सुबह ग्रामीणों ने खून से सना शव देखा तो हड़कंप मच गया।
  • सूचना पाकर मौके पर बर्रा और विधनू थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गयी।
  • सीओ गोविंदनगर ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

यह है घटनाक्रम

  • बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर अधेड़ का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
  • मौके पर पहुंचे गोविंदनगर सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अधेड़ के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गयी है।
  • कुल्हाड़ी को शव के पास से ही बरामद कर लिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि मृतक के कपड़ों पर सम्राट सिक्यूरिटी एजेंसी का नाम लिखा हुआ है।
  • इससे मृतक के सिक्यूरिटी गार्ड होने का आंकलन लगाया जा रहा है।
  • शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कानपुर की सिक्यूरिटी एजेंसी से संपर्क किया है।
  • मृतक की हत्या किन कारणों से और किसने की है पुलिस इस सम्बन्ध में जांच पड़ताल कर रही है।
  • वहीं स्थानीय लोगों ने विवाद और लूट की भी आशंका जताई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें