जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने की नसीहत दी जा रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी कलाकार भारत छोड़ दें वरना अंजाम भुगतना पड़ सकता है। अब भाजपा के विवादित नेता संगीत सोम भी इसी कतार में शामिल हो गए हैं। सोम ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों की जूते से पिटाई करनी चाहिए।

  • मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा है कि पाकिस्तान के जितने भी कलाकार भारत में काम कर रहे हैं।
  • उन्हें जूते मारकर बाहर निकाल देना चाहिए। सोम के मुताबिक इन्हें निकालने में देर हो रही है।
  • संगीत सोम ने कहा कि ये कलाकार भारत से लाखों-करोड़ों रुपये कमाते हैं, लेकिन इनका देश हमारे जवानों पर हमले कराता है।
  • अभी तक तो इन्हें देश से दौड़ा दिया जाना चाहिए था, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • सोम ने कहा, उन्हें पाकिस्तान को यह संदेश देना चाहिए था कि हम यहां (भारत) कमाते और खाते हैं।
  • इसलिए भारत में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

भाजपा नेता के विवादित बोलः राज्य चुनाव को बताया भारत-पाक की लड़ाई

नमक के प्रति होनी चाहिए वफादारीः

  • विधायक संगीत सोम ने कहा है कि भारत में रहने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को ‘नमक का हक़ अदा’ करना चाहिए।
  • जानवर भी मालिक का नमक खाता है तो वफ़ादार रहता है।
  • इसलिए इन कलाकारों को भी भारत का नमक खा कर इस नमक के प्रति वफ़ादार रहना पड़ेगा।
  • जो लोग नमक हरामी करते हैं, ऐसे लोगों को धक्के मार कर, जूते मार कर देश से निकाल देना चाहिए।

आजम को पीएम तो क्या पीएम के ऑफिस का चपरासी भी नहीं बनने दूंगा- सोम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें