2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए खुद के कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद से आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन करने की संभावनाएं बढ़ गयी थी। अब भाजपा ने भी रमाकांत यादव का विकल्प ढूंढ निकाला है।

कन्नौज से चुनाव लड़ने का किया ऐलान :

सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव पहुंची हुई थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज से 2019 का लोकसभा चुनाव लडूंगा। नेताजी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और डिंपल इस बार चुनाव मैंदान में नहीं उतरेंगी। हालाँकि डिंपल यादव के चुनाव न लड़ने का इशारा अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था जब उनसे सपा में परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा गया था। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने इस पर आधिकारिक मोहर लगा दी है। बसपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं, गठबंधन का स्वरूप कैसा होगा इसे बाद में तय करेंगे।

बीजेपी ने ढूँढा विकल्प :

अखिलेश यादव के मुलायम सिंह के इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से बाहुबली रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिनों उनकी, अबू आजमी और अखिलेश यादव की मुलाकात की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि आजमगढ़ में रमाकांत से बड़ा चेहरा बीजेपी के पास नहीं है। यही कारण है कि खबरों के बीच बीजेपी नेताओं ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर दी है। भाजपा में संगीता तिवारी और जनार्दन सिंह गौतम का नाम प्रत्याशी के तौर पर सामने आ रहा है लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- ईद मुबारक: twitter facebook और WhatsApp पर SMS की धूम

ये भी पढ़ें- अमरमणि ने सजा माफ करने की गुहार लगाई, जेल में तबियत बिगड़ी

ये भी पढ़ें- मंत्री के सामने रात्रि चौपाल में कोटेदारों ने कबूली खाद्यान वितरण में भ्रष्टाचार की बात

ये भी पढ़ें- यहां मुस्लिम महिलाओं ने भी ईदगाह में जाकर अदा की ईद की नमाज़

ये भी पढ़ें- कई घंटे अस्पताल के बाहर पड़ी रही घायल महिला, मोमबत्ती जलाकर हुआ इलाज

ये भी पढ़ें- नाबालिगों को पैसे देकर पीएम और सीएम को कहलवाए अपशब्द, वीडियो वॉयरल

ये भी पढ़ें- वाराणसी में तमंचा दिखाकर बदमाश करते हैं लूट, पुलिस ने जारी की फोटो

ये भी पढ़ें- अमेठी: बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र में जमकर तोड़फोड़, मोबाइल लूटा

ये भी पढ़ें- इटौंजा में ग्रामीणों और वन कर्मियों में भिड़ंत, चली गोलियां 29 घायल

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ग्राम प्रधान पर अवैध वसूली का आरोप

ये भी पढ़ें- थाना प्रभारी पर कमरे में ले जाकर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप

ये भी पढ़ें- ईद मुबारक 2018: ईद-उल-फितर की नमाज पर बदला रहेगा शहर का यातायात

ये भी पढ़ें- कैंट इलाके से संदिग्ध ​युवक पाकिस्तानी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- फैजाबाद: ईद के मद्देनजर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों संग किया रूटमार्च

ये भी पढ़ें- डीजीपी ने 5 किमी पैदल मार्च कर लिया ईद की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: शराब पी रहे नशेड़ियों ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें