संजय गांधी पीजीआई में एक अौर कर्मचारी महासंघ बन गया है। इस महासंघ को कई फोरम अौर कर्मचारियों के संगठनों ने समर्थन देते हुए इसी बैनर के नीचे कर्मचारियों की समस्याअों के साथ संंस्थान की बेहतरी के लिए काम करने का निर्णय लिया है।

 समर्थन पत्र सौंपा

  • फोरम के पदाधिकारियों ने बैठक कर सदस्यों को मनोनीत किया।
  • सावित्री सिंह को अध्यक्ष अौर राजेश शर्मा को महामंत्री मनोनित किया है।
  • वही मदन मुरारी को इस महासंघ के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • यह तीनों लोग कार्यकारणी का गठन कर निदेशक को जानकारी देंगे। जिससे वह महासंघ को मान्यता दें।
  • कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित कई संगठनों ने समर्थन पत्र सौंप दिया है।
  • मेडिटेक एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह  दूसरे संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वह इस नए महासंघ के साथ रहेंगे .
  • लेकिन अभी समर्थन पत्र नहीं दिया है। संयोजक मदन मुरारी का कहना है कि वैचारिक भिन्नता  के कारण साथ नहीं रह सकते है ।

कर्मचारियों ने की इंप्लाई हेल्प सेल की मांग

  • कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष एवं इंटक की महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री सिंह अौर राजेश शर्मा ने निदेशक से मांग की है।
  • कि एक्स अौर वर्तमान कर्मचारियों को परिवार के इलाज के लिए हेल्प सेल बनाया जाए।
  • संस्थान के रिटायर्ड और वर्तमान कर्मचारी भटकते रहते है जो कि खेद जनक है।
  • इनकी सहायता के लिए वीआइपी सेल की तर्ज पर इंप्लाई हेल्प डेस्क बनाया जाए।
  • इसके साथ अाईसीयू अौर इरजेंसी में भी बेड की व्यवस्था की जाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें