उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा आज पेश किए गए बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश के व्यापारियों को अपने लिए इस बजट में बहुत उम्मीदें थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के मद में बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी धनराशि का आवंटन नहीं किया।

उन्होंने कहा यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के मद में में व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार को धन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। किंतु ऐसा ना करने से व्यापारियों में निराशा व्याप्त हुई है। उन्होंने कहा यह बजट संतुलित बजट है। किंतु व्यापारियों की उपेक्षा की गई है। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के लिए भी 250 करोड़ पर्याप्त धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने जो प्रयास किया और प्राविधान रखे हैं। उसके लिए आदर्श व्यापार मंडल सराहना करता है किंतु व्यापारियों को नजर अंदाज किया गया इसका असंतोष है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश किया। कैबिनेट की मुहर के बाद विधानमंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन आज योगी आदित्यनाथ सरकार ने चार लाख, 79 हजार 701 करोड़, दस लाख रुपया का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2019-20 बजट पेश किया। आज प्रस्तुत बजट का आकार चार लाख, 79 हजार 701 करोड़, दस लाख रुपया(4,79,701.10 करोड़) का है। यह पिछले वर्ष 2018-2019 के बजट के सापेक्ष 12 प्रतिशत अधिक है। इस बार के बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपया) की नई योजनाएं सम्मिलित हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह तीसरा बजट है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें