शराब कारोबारी संजय केडिया (Sanjay Kedia) अब जेल में बैठ कर फिर से पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि संजय उसकी हत्या कराना चाहता है। कुछ दिनों से बाहरी लोगों का उसके घर के बाहर लगातार आना-जाना बना है। इतना ही नहीं लोग उसका पीछा भी करते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की लेकिन सुरक्षा नहीं मिली।
ये भी पढ़ें- CCTV ऐसे बदमाशों ने महिला को मारी थी गोली!
घर के बाहर आ जा रहे लोग, कर रहे पीछा
- पत्नी मोनिका सिंह पर भाड़े के शूटरों से जानलेवा हमला कराने के मामले में जेल में बंद शराब कारोबारी संजय केडिया अब जेल में बैठे बैठे अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में लगा है।
- पीडि़त मोनिका सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उसके घर के बाहर बाहरी लोग आ जा रहे हैं।
- यही नहीं वह जब भी बाहर निकलती है तो वो लोग उसका पीछा भी करते हैं।
- मोनिका सिंह ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद संजय उसकी हत्या कराना चाहता है।
- यही वजह हैै कि उसने बाहरी लोगों को रेकी पर लगा रखा है।
- मोनिका के परिवार का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन हर बार कार्रवाई की आश्वाशन छोड़कर कुछ नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- फेसबुक पर प्यार के बाद ग्रुप सेक्स ना करने पर पत्नी को मरवाई गोली!
क्या है मामला?
- गौरतलब हो कि कृष्णानगर में रहने वाले शराब कारोबारी संजय केडिया ने गत 12 मई को अपनी दूसरी पत्नी मोनिका सिंह पर भाड़े के शूटरों से जानलेवा हमला कराया था।
- यह हमला तब हुआ था जब मोनिका एक होटल से निकल कर अपनी कार में बैठने जा रही थी।
- तभी तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर तोबडतोड़ गोलियां चला दी थी।
- जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
- हालांकि डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली।
- इस मामले में पुलिस ने संजय केडिया (Sanjay Kedia) और तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
ये भी पढ़ें- कृष्णानगर में होटल के बाहर महिला और गार्ड को मारी गई गोली!
https://youtu.be/9_4ivajG3YQ