[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूख खत्म हुआ था और सालों बाद उसे यूपी की सत्ता वापिस मिली थी। इसमें पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को डिप्टी सीएम बनाया था। डिप्टी सीएम बनने के कारण केशव मौर्या को भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा। अब यूपी के भाजपा अध्यक्ष (bjp state president) को लेकर 2 हैरान करने वाले नाम सामने आ रहे हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

संजीव बालियान हो सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष :

  • उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद केशव मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा।
  • भाजपा ने भी केशव की जगह कोई बड़ा चेहरा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के तैयारी कर ली है।
  • 2014 चुनावों की जीत को भाजपा फिर से 2019 में दोहराना चाहती है।
  • इसी कारण केशव के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा कोई बड़ा चेहरा ढूँढ रही है।
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 2 नाम काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें, CM योगी करेंगे देश के पहले बायोटॉयलेट कॉम्प्लेक्स का शुभारम्भ

  • इनमें से दोनों ही मंत्री मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
  • सूत्रों से खबर है कि महेंद्र नाथ पाण्डे और संजीव बालियान का नाम सबसे ऊपर है।
  • इन्हीं में से एक नेता यूपी प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनेगा।
  • पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जानते है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जायेगा।
  • बीते चुनाव में भाजपा गठबंधन को यूपी से 80 में से 73 सीटें मिली थी।
  • अमित शाह इस बार ये आँकड़ा बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए वे पहले ही नेताओं को बोल चुके हैं।
  • बीते दिनों खबर थी कि स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री पद से हटाकर अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं।
  • दरअसल उस दौरान एमएलसी बनने के लिए सीटों का गणित फँसा हुआ था।
  • हालाँकि अब 5 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है जिससे भाजपा के 5 नेता सीधे एमएलसी बन जाएँगे।

ये भी पढ़ें, मदरसों पर ‘लगाम’: अब हिंदी में भी लिखवाएंगे नाम

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें