आदर्श गांव देवरी में अनुप्रिया पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी

  • सांसद आदर्श गांव देवरी उ0प्र0 में रविवार को सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी।
  • उन्होंने कहा अधिकारी गांव के विकास के लिए  पूरी ईमांदरी से कार्य करे.
  • गांव में सांसद निधि से दौ सौ सोलर लाइट लगवायी जायेंगी जिससे गांव जल्द रौशन होगा।
  • उन्होंने आवास व शौचालयों में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी भी जताई।

ANUPRIYA PATEL 

  • कहा अधिकारी पूरी तन्मयता के साथ निर्माण व विकास कार्य कराएं।
  • उन्होंने कहा कि आवास व शौचालयों का निर्माण पूर्ण मानक के अनुसार कराये |
  • गरीबों के लिए आवास व शौचालय का निर्माण कराना सरकार व शासन की जिम्मेदारी है।
  • इसके बावजूद इन कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है।
  • ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पूरी जिम्मेदारी से कार्य कराये |
  • इससे संबंधित अधिकारी भी मौके का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी लाएं |

https://www.uttarpradesh.org/rate-your-leader/sansad-adarsh-gram-yojana/anupriya-patel-sagy-adopted-village-bagahi-233336/

मंत्री ने गांव के निर्माण व विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण कर सत्यापन किया
  • उन्होंने दोबारा लाभार्थियों की सत्यता की जाँच कर सूची तैयार कराने को कहा |
  • ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनकर अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए |
  • ग्रामीणों ने सिचाई, बिजली और पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया।
  • उन्होंने किसानों को उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय की मौजगूदी में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों, मजदूरों व गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं |
  • वयोश्री योजना की चर्चा करते हुए कहा कि हर ब्लाक में शिविर लगने जा रहा हैं |
साठ साल के ऊपर के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
  • उनको चश्मा, कान की मशीन या आवश्यक जो भी उपकरण की जरूरत होगी मुफ्त में दिए जायेंगे |
  • किसानों की आय दो गुना करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं |
  • आगे इसका परिणाम भी सामने आएगा।
  • जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कहा कि गांव का विकास कराया जाएगा।
  • लापरवाह अफसर दंडित होंगे।
सरकार सभी वर्ग के  विकास लिए काम कर रही है
  • अधिकारियों से कहा कि जो हैंडपंप रीबोर के लायक हैं उनका ही रीबोर कराया जाए।
  • जिस हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा उसकी मरम्मत कराई जाए।
  • सीडीओ प्रियंका निरंजन, भाजपा नेता जगदीश सिंह पटेल, हरिशंकर सिंह, रमाकांत पटेल, रमा शंकर सिंह आदि उपस्थित थे |
  • मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी |
  •  किसान, मजदूर व गरीब वर्ग उसका लाभ उठाएं |
  • जो भी समस्या हैं उनको बताएं |
  • उनका निस्तारण होगा |

Uttar Pradesh  Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें