किसमस 2017 का पर्व नजदीक आते ही लखनऊ शहर में कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह राजधानी के गोमतीनगर इलाके में स्थित ऑलमाइटी मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने इस त्यौहार पर साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। “स्वच्छ भारत अभियान” को ध्यान में रखते हुए नन्हें बच्चों ने लोगों को सफाई अभियान चलाकर जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के अध्यापकगण उनके साथ मौजूद रहे। 


केवल सफाई वाली जगह पर बांटे गिफ्ट

  • ऑलमाइटी मोंटेसरी स्कूल की प्रिंसिपल शैफाली शुक्ला ने बताया कि किसमस 2017 का पर्व नजदीक आने वाला है।
  • इस पर्व को ध्यान में रखते हुए स्कूल के 15 बच्चों के ग्रुप ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
  • उन्होंने बताया कि बच्चों ने गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहा, वीमेन पॉवर लाइन 1090 चौराहा सहित कई जगहों पर जाकर सफाई अभियान भी चलाया।
  • सांता क्लॉस की ड्रेस में बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे।
  • मजे की बात ये थी कि इन नन्हें बच्चों ने केवल साफ जगह पर ही गिफ्ट और टॉफियां बांटी।
  • जिस जगह पर गंदगी दिखी उस जगह को पहले साफ किया फिर लोगों को गिफ्ट बांटे।
  • बच्चों के कार्यक्रम के दौरान सभी लोग उनकी प्रशंसा कर रहे थे।
  • लोगों का कहना था कि इन नन्हें बच्चों से हमें सीख लेनी चाहिए।
  • कार्यक्रम के दौरान स्कूल की टीचर मश्रोता भादुरी, शबाना, फरहीन सहित कई लोग मौजूद थे।


शहर में शुरू हो गई क्रिसमस की धूम

  • क्रिसमस पर्व पर प्रभु ईसा मसीह यीशु की याद में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।
  • इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम होते हैं।
  • क्रिसमस पर सांता क्लॉस बच्चों को उपहार देता है।
  • चर्च में इस पर्व पर ‘जिंगलबेल जिंगल बेल जिंगल आल वे’ गाना भी गया जाता है।
  • हजरतगंज में अभी से सांता क्लॉस के मुखौटे बिकना शुरू हो गए हैं।
  • इन मुखौटों को लोग खूब खरीद रहे हैं।
  • साथ ही इस अद्भुत नज़ारे को हर कोई अपने मोबाईल कैमरे में भी कैद कर रहा है।
  • बता दें कि क्रिसमस की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं।
  • नवाबों के शहर लखनऊ में प्रतिवर्ष क्रिसमस पर काफी धूम रहती है।
  • हजरतगंज सहित लखनऊ के सभी मॉल्स और मार्किट में चहल-पहल देखने वाली होती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें