2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव इन दिनों बसपा से गठबंधन के लिए सीटों पर मंथन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 28 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बठक बुलाई है जिसके लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होने जा रही है। ख़बरें हैं कि इस बैठक में बीएसपी से सीटों के तालमेल पर मंथन होगा। इसके अलावा किन सीटों पर पार्टी को 2019 लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए, इस पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज और मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करने को लेकर भी सपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंथन होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की जगह रालोद को सपा-बसपा गठबंधन में शामिल करने के पक्ष में हैं।

संतोष सक्सेना को बनाया सपा महिलासभा जिलाध्यक्ष :

इलाहाबाद में सपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री संतोष सक्सेना को महिला सभा का पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके बाद पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सपा महिला सभा की नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अभिनन्दन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें