उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु सरस महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव 29 मार्च, 2016 से 7 अप्रैल, 2016 तक चलेगा। महोत्सव में लघु एवं ग्रामीण उद्योगों के तहत आने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।

Saras Mahotsav- 2016

ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा:

सूबे की राजधानी में आयोजित सरस महोत्सव- 2016 का आयोजन किया गया है, महोत्सव के खास बिन्दुओं पर एक नज़र:

  • यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “प्रेरणा” ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया है।
  • इस महोत्सव से लघु उद्योगों को बढ़ावा।
  • इस महोत्सव के तहत ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।
  • यह आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने स्थित काल्विन तालुकेदार्स कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है।
  • यह महोत्सव 29 मार्च, 2016 से 7 अप्रैल, 2016 तक चलेगा।
  • जिस दौरान अनेक ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी की जाएगी।
  • सरस महोत्सव में जाने का समय सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक है।

पिछले वर्ष सरस महोत्सव का आयोजन गोमती तट झूलेलाल मैदान में हुआ था। उस दौरान देश के कई राज्यों से आये कारीगरों ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया था। जिनमें जूट से बनी जापानी सीनरी और अन्य भी आकर्षण थे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें