उत्तरप्रदेश में चुनावी दंगल के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट चुकी है। प्रदेश में पार्टियां अभी से जोड़-तोड़ की राजनीति करने लगी है। प्रदेश की बड़ी पार्टियों से लेकर छोटी तक गठबंधन के विकल्प से भी खुद को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। यूपी में गठबंधन की राह तलाश रही सर्व संभाव पार्टी के अध्यक्ष व अभिनेता राजपाल यादव ने इस बीच यूपी सरकार पर जमकर हमला किया।

राज पाल खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • राजपाल यादव अपनी सर्व संभाव पार्टी के साथ यूपी चुनाव में ऊतर रहे हैं।
  • हालांकि उन्होंने कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  • लखनऊ पहुंचे राजपाल यादव यहां लोकदल के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
  • दोनों की शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेसवर्ता भी है।
  • ऐसे में कयास लगाएं जा रहे है कि यह दोनों पार्टियां यूपी चुनाव में एक साथ नज़र आएंगी।

सम्मान देकर नहीं किया एहसान

  • राजपाल यादव ने सूबे की सरकार समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला करना भी शुरू कर दिया है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने यश भारती सम्मान देकर कोई एहसान नहीं किया है।
  • उनकी मेहनत के बदले उन्हें यह सम्मान मिला था।

मेट्रो का क्या फायदा

  • राजपाल यादव ने सीएम अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी योजना मेट्रो पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि मेट्रो का क्या फायद जब प्रदेश में किसान अपनी जान दे रहा है।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान भाईयों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें