Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या में जनसभा करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

satish-chandra-mishra-arrived-in-ayodhya-to-hold-a-public-meeting

satish-chandra-mishra-arrived-in-ayodhya-to-hold-a-public-meeting

अयोध्या में जनसभा करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

अयोध्या

भाजपा सपा के बाद बसपा भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है।अयोध्या में जनसभा करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि तीन चरण का मतदान हो चुका है।आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।जो लोग बहुजन समाज पार्टी को कम आंक रहे हैं उनको बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।तीन चरणों के चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में एकतरफा मतदान हो रहा है। पूरा प्रदेश प्रदेश में कानून का राज स्थापित करवाना चाह रहा है। किसान का हक उसको मिले, महिलाएं सुरक्षित हो, बेरोजगारों को रोजगार मिले। एक बार फिर प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। अयोध्या में जितनी भी सीटें हैं सब बसपा को मिलने जा रही है। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या को बहुत धोखा दिया है। राम के नाम पर वोट मांगने का काम किया है इसके अलावा कुछ नहीं किया। अयोध्या के लोग भी यह जान ले उनके साथ धोखा हुआ है और वह भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएं।सतीश चंद्र मिश्रा आज बीकापुर विधानसभा में प्रत्याशी सुनील पाठक के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे थे।

Report – Vinod

Related posts

विधानसभा चुनाव: रविदास मेहरोत्रा के पास है इतनी संपत्ति!

Sudhir Kumar
7 years ago

इन्वेस्टर्स समिट से पहले होटल कर्चमारियों का सत्यपान, 200 खंभों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाएगा, प्रमुख सचिव गृह ने समिट की तैयारियों पर बैठक की, राजधानी लखनऊ में फरवरी को होगा इन्वेस्टर समिट।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

सोनिया गाँधी के संसदीय क्षेत्र में ”टूट जाएगा डंका, फुस्स हो जाएंगी प्रियंका” नाम के लगे पोस्टर

UPORG DESK 1
5 years ago
Exit mobile version