उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र शुक्रवार को मोहनलालगंज के दौरे पर जायेंगे।
भाईचारा सम्मेलन को करेंगे संबोधित:
- बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र शुक्रवार को मोहनलालगंज के दौरे पर जायेंगे।
- जहाँ बसपा राष्ट्रीय महासचिव भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- सतीश चन्द्र मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
- कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जायेगा।
- गौरतलब है कि, बसपा आगामी चुनाव से पहले अपने चुनावी समीकरणों का जोड़-गुणा कर रही है।
दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम का समीकरण:
- उत्तर प्रदेश के चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
- ऐसे में जहाँ अन्य दल विकास और किसानों और आम जनता की समस्याओं पर अपने प्रचार की प्रक्रिया रख रहे हैं।
- वहीँ बसपा 2017 के चुनाव में दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम वोटबैंक के समीकरणों पर अपनी नजर बनाये हुए है।
- बसपा सुप्रीमो मायावती इस विधानसभा चुनाव में 2007 की कहानी दोहराना चाहती हैं।
इन्हें मिली हैं जिम्मेदारी:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव में 2007 की कहानी दोहराने के लिए अपनी तैयारी कर ली है।
- इसके लिए मायावती यूपी के दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम वोटबैंक पर नजर रखे हुए हैं।
- सूबे में दलित वोटबैंक के लिए बसपा सुप्रीमो खुद चेहरा हैं।
- वहीँ ब्राह्मणों को साधने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो ने सतीश चन्द्र मिश्र और रामवीर उपाध्याय को सौंपी गयी है।
- इसके अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुस्लिम वोटबैंक को बसपा की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे की हुई टेस्टिंग, उतरे 8 फाइटर प्लेन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार