यूपी के कानपुर जिले में रविवार को हुयी दो हिंसक घटनाओं के पीछे जिलाधिकारी कानपुर सुरेंद्र सिंह की ये दूसरी नाकामयाबी है। यहां के निवासियों का कहना है कि इससे पहले जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर में हुए दंगे में भी फेल साबित हुए थे। इसके बाद कानपुर में भी फेल साबित हुए हैं।  इस घटना पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बड़ा बयान (satyadev pachauri statement) दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने दिया बयान :

  • बता दें कि चार दिन पहले से कानपुर में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में हुए बवाल को पुलिस जैसे तैसे रविवार को लाठीचार्ज के बाद शांत करा पाया था।
  • लेकिन रविवार की देर शाम जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में मोहर्रम का जुलूस दूसरे रास्ते से निकालने को लेकर बवाल हो गया।
  • बवाल इतना बढ़ गया कि फायरिंग, पथराव और आगजनी हो गई।
  • इसमें कई वाहनों को आग लगा दी गई वहीं कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी घायल हो गए।
  • फ़िलहाल वर्तमान समय में स्थित कंट्रोल में है।
  • वहीं कानपुर बवाल पर मंत्री सतीश महाना ने बयान देते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही से ये हिंसक घटना हुई है।
  • मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जायेगी।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी घटना को दुःखद बताया है।

ऐसी छोटी घटनाएँ होती रहती हैं :

  • सीएम योगी के एक अन्य मंत्री तो कुछ अलग ही बोलने में लगे हुए हैं।
  • कानपुर हिंसा पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बड़ा बयान दे दिया है।
  • मंत्री ने कहा कि ऐसी छोटी घटनाएँ तो होती रहती हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस घटना पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंदिर में हुआ लाठीचार्ज बिलकुल गलत हुआ है।
  • इस घटना की जांच में जो दोषी होगा, उस पर कार्यवाई की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें