डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर में सावन के सोमवार में भक्तों का रेला लगता है। आज भी सोमवार होने से भारी संख्या में यहाँ भक्तों ने भगवन शिव की पूजा अर्चना की। मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने आज जानकारी दी की आगामी सात अगस्त यानी सावन के अंतिम सोमवार को भक्त 2017 दिन सोमवार को दोपहर 1:52 बजे से भक्तों के लिए बंद रहेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्यूंकि मान्यता है की ग्रहण काल एवं सूतक काल में देवमूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : मनकामेश्वर मठ की ओर से फूंका गया आतंकवाद का पुतला!

सात अगस्त को है चंद्रग्रहण

  • सावन के महीने में शिव की भक्ति का अपना ही महत्व है।
  • यही वजह है कि सावन के महीनों में हर सोमवार को शिव मंदिरों में भक्त पूजा करने पहुंचते है।
  • राजधानी का मनकामेश्वर मठ मंदिर में सावन के सोमवार को विशेष पूजा होती है।
  • यहाँ सैकड़ों लोग पूजा के लिए पहुंचते हैं। भक्तों के लिए यहाँ विशेष तैयारी भी होती है।
  • इस मंदिर में सुबह से शाम तक भक्त पूजा के लिए आते हैं।
  • लेकिन इस बार सावन के अंतिम सोमवार के दिन ग्रहण होने से भक्त शाम को यहाँ पूजा पाएंगे।
  •  मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने बताया कि सात अगस्त को चंद्रग्रहण पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : मनकामेश्वर घाट पर हुआ भव्य व्यास पूर्णिमा समारोह!

  • इस वजह से सूतक दोपहर 1:52 बजे से शुरू होकर नौ घंटे तक चलेगा।
  • चंद्रग्रहण रात 10:52 बजे से शुरू होगा। जबकि मोक्ष काल रात 12:48 बजे तक रहेगा।
  • सूतक ग्रहण से नौ घंटे पहले ही लग जायेगा।
  • इस वजह से दोपहर 1:52 बजे से सावन का सोमवार होने के बाद भी मंदिर परिसर के सभी कपाट भक्तों के लिए बंद रहेंगे।
  • महंत देव्या गिरि ने बताया कि ग्रहण काल एवं सूतक काल में देवमूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • इसलिए सभी भक्तों से अपील की जाती है कि वह दोपहर डेढ़ बजे तक सात अगस्त दिन सोमवार को भगवान शिव के दर्शन कर लें।
  • उसके बाद मंदिर को बंद कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें : मनकामेश्वर घाट पर गूंजी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की गूंज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें