Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ:- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रविन्द्रालय ऑडिटोरियम चारबाग में सम्पन्न हुई।

OP Rajbhar of SBSP

OP Rajbhar of SBSP

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रविन्द्रालय ऑडिटोरियम चारबाग में सम्पन्न हुई।

लखनऊ:-

आज ‘‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’’ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रविन्द्रालय ऑडिटोरियम चारबाग में सम्पन्न हुई। जिसे संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमें समस्त वंचित वर्ग को सुभासपा के साथ जोड़ना है, और सभी को साथ लेकर, जातिवार जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिर्पोट को लागू कराना, प्रदेश वासियों को बढती हुई मंहगाई से निजात दिलाना, गरीबों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना, घरेलू बिजली बिल को माफ कराना, कानून व्यवस्था को सही कराना, उत्तर प्रदेश को भय मुक्त कराकर सबके साथ न्याय कराना, उ0प्र0 को चार भागों (पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुन्देलखण्ड, एंव मध्यांचल) में बाटना, किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना, पिछडे़ वंचित विद्यार्थीयों को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति दिलाना एंव सभी को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आये दिन किसानों की फसलों को आग के कारण नुकसान पहुंच रहा है आग के कारण जनपद देवरिया में 10 बीघा, जनपद अमेठी में 300 बीघा, जनपद चंदौली मंे 10 बीघा, जनपद जौनपुर के जफराबाद में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी है। हजारों बीघा फसल जल रही है, तबाही मची हुई है भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की यह पराकाष्ठा है। गेहूं की फसल लिए किसान क्रय केन्द्रों का पता ढूढता मारा मारा फिर रहा है, सरकारी विज्ञापनों में खुले कथित क्रय केन्द्रांे में खरीद फरोख्त और भुगतान का नकली नाटक चल रहा है। किसान की फसल एमएसपी पर तो नहीं बिक रही है लेकिन बिचैलियों की झोली भरी जा रही हैं। सरकार सभी पीड़ित किसान परिवार को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान करे।
मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है आवश्यक खाद्य वस्तुओं की किमतें आसमान छू रही है। बेरोजगारी की दर दिन प्रतिदिन बढती जा रही है रोजगार का सृजन कैसे हो भाजपा सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

आये दिन आवारा छुट्टा पशुओं से लोगों की सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो रही है लेकिन भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए हनुमान चालिसा व मस्जिदों मंे भगवा फहराने का कार्य करवा रही है। प्रदेश मंे भय एवं दहशत का माहोल बुलडोजर के नाम पर बनाया जा रहा है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ही नही बची है। बिना न्यायालय के आदेश या संक्षम अधिकारी के आदेश के किसी का मकान गिरा देना है संविधान एंव कानून का उल्लघन है।

राजभर समाज को एसटी में शामिल करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार कोर्ट के आदेश को नही मान रही है। यह वंचित वर्ग के साथ अन्याय व धोखा है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर बडे़-2 दावे किये थे। लेकिन आये दिन गली मोहल्लों सड़कों बाजारों में बेटियों से छेड़खानी की घटनाएं आती रहती है। बेटियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करके मनचलों और शोहदो के खिलाफ सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। ताकिं प्रदेश वासियों का कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहें।

बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे मां रो रहें है उनको पता नहीं कि उनका पत्रकार बेटा वापस घर लोटेगा की नहीं। बलिया के पत्रकार साथी हड़ताल पर है। मध्य प्रदेश में पत्रकारांे को निरवस्त्र करने वाली घटना निन्दनीय है। पत्रकार बंधु भी भाजपा राज में सुरक्षित नहीं है। सच्ची खबर चलाने पर पत्रकार साथी जेल में डाले जा रहें है। देश का चैथा स्तम्भ खतरे में है।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चैपट हैं। भाजपा सरकार के समय कोरोना संकटकाल में जनता को अनाथ छोड़ दिया गया था। उस समय की अव्यवस्था में आज भी सुधार के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। गरीब इलाज के अभाव में मर रहा है। भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर होते जा रहे हैं। किसी भी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में या जिला अस्पताल में इलाज एंव दवा नहीं मिल रही है। मरीज को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है।

आज उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय में गरीब बच्चों की पढाई नहीं हो पा रहीं हैं। पिछड़े दलित, वंचित, परिवारों के बच्चों की पढाई के लिए सही इंतजाम नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा की और आगामी 8 महीने मंे सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश मंे 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Related posts

सेना की मौजूदगी में शहीद का पार्थिव शरीर आया घर।

Desk
3 years ago

भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर नेत्रहीन बच्चे !

Mohammad Zahid
7 years ago

राप्ती के उफान से खड़खड़िया में टूटा दूसरा तटबंध

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version