Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की पांच सीटों पर है भासपा की नजर

sbsp

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा भी सत्ता में अपनी वापसी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक कर रही है। इसके अलावा पिछले लोकसभा चुनावों में गठबंधन के साथ यूपी की 73 लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार का लक्ष्य 74 कर दिया है। इस बीच यूपी सरकार में उसकी सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 5 सीटों की मांग भाजपा से करने की तैयारी कर ली है जिसके बार नए समीकरण बन सकते हैं।

80 सीटों पर नियुक्त किये प्रभारी :

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। सुभासपा की पूर्वांचल की सलेमपुर, घोसी, चंदौली, अंबेडकरनगर और लालगंज सीटों पर नजर है। संभावनाओं के आधार पर सुभासपा ने इन सीटों के लिए भाजपा नेतृत्व के समक्ष दावा पेश करने की तैयारी की है। भासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह के मुताबिक लखनऊ में बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी भाजपा और अपना दल (एस) से गठबंधन जारी रखेगी और गठबंधन में पांच सीटों के लिए अपना दावा पेश करेगी।

अक्टूबर तक का दिया समय :

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। भासपा ने हमीरपुर और चंदौली में प्रभारी नियुक्त कर इसकी शुरुआत कर दी है। चुनाव अभियान को गति देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर हर जिले में मासिक बैठक होगी। सुभासपा ने 27 प्रतिशत पिछड़ों के आरक्षण में वर्गीकरण की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की थी जिस पर छह माह में इसे लागू करने पर सहमति बनी थी। अक्तूबर में छह माह पूरे हो जाएंगे। देखना होगा कि इसके बाद भासपा का क्या रुख रहता है।

Related posts

लोकसभा उपचुनाव पर एडीआर ने दी जानकारी, 32 में से 8 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज, निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद पर हत्या जैसे आरोप, 2 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज, रईस अहमद पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, फूलपुर से परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी है रईस, लोकसभा उपचुनाव में 78% युवा चुनाव मैदान में, उपचुनाव में 32 में से 11 उम्मीदवार करोड़पति, फूलपुर सीट पर नागेंद्र प्रताप,अतीक अहमद करोड़पति, गोरखपुर सीट पर गिरीश नारायण करोड़पति प्रत्याशी।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मथुरा- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मभूमि पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये

Desk
2 years ago

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर में करेंगे सभा, वही जिले में रहते हुए भी डिप्टी सीएम के प्राेग्राम में नहीं जा पाएंगे बीजेपी सांसद राघव लखन पाल, सांसद लोक तंत्र बचाव अभियान के चलते उपवास पर बैठे.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version