उत्तर प्रदेश के बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था, जिसके बाद सूबे के कई बड़े राजनीतिक दलों ने EVM मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही मामले में सुनवाई के लिए देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। शुक्रवार 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

चुनाव आयोग से माँगा जवाब:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में EVM मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।
  • जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए याचिका दायर की गयी थी।
  • याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब माँगा है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव में EVM से छेड़छाड़ कर चुनाव परिणामों को बदलने की बात कही थी।
  • इसके साथ ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दबी जुबान से मायावती का समर्थन किया था।

चुनाव आयोग में की थी शिकायत:

  • बसपा ने EVM मशीन से छेड़छाड़ की बात चुनाव के समय ही उठाई थी।
  • जिसके बाद बसपा की ओर से चुनाव आयोग में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गयी थी।

चुनाव आयोग का जवाब:

  • बसपा द्वारा EVM मशीन से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बसपा को जवाब दिया था।
  • किसी भी प्रकार से EVM मशीन को छेड़ा नहीं जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें