[nextpage title=”गायत्री” ]

यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार अपराध पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था कायम कर पाने में असफल साबित हुई है. यही आरोप विरोधी दल लगातार सपा पर लगाते रहे हैं. सपा के कई मंत्री और नेताओं पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इसी क्रम में सपा सरकार में वर्तमान मंत्री और अखिलेश यादव के चहेते मंत्री पर तलवार लटकती दिखाई दे रही है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को इस मंत्री पर बलात्कार के मामले में मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है.

अखिलेश यादव के चहेते मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट ने कसा शिकंजा:

[/nextpage]

[nextpage title=”गायत्री” ]

सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सपा सरकार के इस मंत्री पर गैंगरेप और यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए यूपी पुलिस को निर्देश दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है.

महिला ने लगाया था बलात्कार करने का आरोप:

  • यूपी सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने रेप करने का आरोप लगाया था.
  • महिला के अनुसार, गायत्री के ख़ास मंत्री अशोक तिवारी ने उसकी मुलाकात गायत्री से करायी थी।
  • जिसके बाद चाय में उसे नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ यौन संबंध बनाये गए।
  • इसके अतिरिक्त महिला का आरोप था कि, उसकी इस दौरान अश्लील तस्वीरें भी खींची गयी थी।
  • महिला ने आगे कहा है कि, गायत्री प्रजापति ने इसके बाद कई दिनों तक ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया।

17 साल की बेटी से छेड़छाड़:

  • पीड़ित महिला ने कहा था कि मंत्री गायत्री प्रजापति ने उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की।
  • वहीँ विरोध करने पर मंत्री ने महिला की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
  • महिला मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली हैं और सभासद रह चुकी हैं साथ ही वो सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें