ग्रेटर नोएडा . सलारपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल की दीवार सोमवार सुबह ढह गई। हादसे में 10 बच्चे मलबे में दब गए। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • घटना सलारपुर गांव की है। यहां केएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को क्लासेज चल रही थी।
  • तभी अचानक क्लास की दीवार ढह गई।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटाकर घायल बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
  • घटना से ग्रामीणों आक्रोशित है।
  • उनका कहना है कि स्कूल की इमारत काफी जर्जर थी।
  • प्रधानाचार्य और स्कूल के मालिक से कई बार शिकायत की गई थी।
  • घटना की सूचना पर डीएम बीएन सिंह, एएसपी अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे।
  • अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली और परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

KM पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने का मामला

  • अवैध तरीके स्व बिना मान्यता लिए चल रहा था स्कूल।
  • स्कूल के बगल में चल रहे कंस्ट्रक्शन की वजह से गिरी दीवार।
  • जेसीबी से दीवार पर टक्कर लगने से गिरने की आशंका।
  • खाली पड़ा प्लाट और स्कूल एक ही व्यक्ति का।
  • अमित भाटी नाम के शख्स का है स्कूल और खाली प्लाट।
  • ये हादसा नही साफ तौर से दिख रहा हत्या का मामला।
  • स्कूल की दीवार से सटा कर डाला गया था ट्रकों बालू।
  • स्कूल और प्लाट के मालिकों पर दर्ज होगी FIR।
  • जिला प्रशासन की लापरवाही से चल रहे अवैध स्कूल।
  • अब तक 2 बच्चो की हो चुकी मौत 4 बच्चे है घायल।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें