आर्यकुल ग्रुप आॅफ कालेजेज मे रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा महिलाओं के लिये आत्म रक्षार्थ एक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिना किसी हथियार या शस्त्र के ही महिलाओं को अपनी रक्षा करने के विभिन्न तरीके एवं दांव-पेंच सिखाये गए।

महिला उत्पीड़न के बारे में किया जागरूक

  • संस्था की प्रमुख उषा विश्वकर्मा ने अपने साथी महिला एवं पुरूष सदस्यों की सहायता से आर्यकुल ग्रुप आफ कालेजेज के आडिटोरियम में यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
  • जिससे विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षिकाए किसी दुर्घटना या पुरूषों द्वारा महिला उत्पीड़न के समय बाहरी सहायता मिलने तक अपनी रक्षा-सुरक्षा कैसे कर सकती है।
  • कार्यक्रम सदैव की भांति सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रारम्भ हुआ।
  • कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक सशक्त सिंह, महिला सामाख्या की निदेशक डॉ. स्मृति सिंह के साथ ही प्रबन्धन विभाग की प्रमुखअंकिता अग्रवाल, फार्मेसी विभाग की डॉ. स्तूति वर्मा, आकांक्षा शुक्ला, डॉ. नवनीत बत्रा, संचालिका मिश्रा, विनीता के अतिरिक्त लगभग 100 की संख्या में विद्यालय के सभी विभागों की छात्राओं ने उत्सुकता से भाग लिया।
  • कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्मृति सिंह ने महिलाओं को अपनी-सुरक्षा हेतु अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाने पर बल दिया।




UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें