उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला मरीज की मौत का मामला सामने आया है, डॉक्टर पर आरोप है कि, डिलीवरी केस के दौरान किये गए ऑपरेशन में डॉक्टर ने महिला के पेट में कैंची छोड़ दी थी, जिसके चलते महिला को ऑपरेशन के बाद इन्फेक्शन हुआ और महिला की डिलीवरी के 15 दिनों बाद मौत हो गयी है।

इलाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच:

  • सूबे के इलाहाबाद जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला मरीज की मौत हो गयी है।
  • आरोप है कि, महिला की डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया गया था, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कैंची महिला के पेट में ही छोड़ दी।
  • जिसके बाद महिला के पेट में इन्फेक्शन हो गया और महिला की डिलीवरी के 15 दिन बाद मौत हो गयी है।
  • इसी क्रम में इलाहाबाद जिले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने कहा है कि, ऑपरेशन के बाद हुए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • वहीँ पुलिस ने अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिए जांच के आदेश:

  • सूबे के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
  • साथ ही डिप्टी CM ने मामले पर अपना अफ़सोस जताया है।
  • उन्होंने कहा कि, अगर जांच में डॉक्टर दोषी पाए जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • यह मामला शहर से तकरीबन 35 किमी दूर मऊआइमा इलाके के एक निजी अस्पताल का है,
  • मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में संध्या नाम की एक महिला को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ऑपरेशन किया।
  • ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते डॉक्टर ने एक छोटी कैंची छोड़ दी थी।
  • जिसके बाद महिला के पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउण्ड जांच करायी गई।
  • जांच में महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान कैंची छूटने की बात सामने आयी,
  • जिसके बाद डॉक्टर ने दोबारा महिला का ऑपरेशन कर कैंची बाहर निकाली,लेकिन दोबारा ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें