उत्तर प्रदेश  सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने शनिवार को भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति की स्थापना आगरा के हरी पर्वत थाना क्षेत्र स्थित दीवानी चैराहे पर की गयी है। जहां पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने जाकर भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकताओं ने भारत माता की जय का जयकारा भी लगाया।

असामाजिक तत्वों ने कर दिया था खंडित

  • भारत माता की मूर्ति का अनावरण करने शनिवार को दीवानी चैराहे पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय पहुंची।
  • राज्यमंत्री के आगमन के साथ ही चैराहे पर जनता का जमावडा लग गया।
  • आपको बता दे कि कुछ महीने पहले आगरा के हरी पर्वत थाना क्षेत्र के दीवानी चैराहे पर स्थित भारत माता की मूर्ति खंडित हो गयी थी।
  • इसे कुछ असामाजिक तत्वों ने शरार में खंडित कर दिया था। इसके बाद इसे दोबारा सही कराया गया।
  • इस मौके पर उनके साथ एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया मौजूद थे।
  • साथ ही राज्यमंत्री के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे।
  • इस बार भारत माता की मूर्ति का निर्माण पीतल धातु से कराया गया है। ताकि इसे खंडित ना किया जा सके।
  • भारत माता की यह मूर्ति भारत विकास परिषद की ओर से लगायी गयी है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पांडेय जब मूर्ति का अनावरण करने पहुंची तो सबसे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलन किया ।
  • आरती के बाद भारत माता की मूर्ति की पूजा कर उस पर फूल अर्पित किए।
  • इस मौके पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।
  • उन्होंने कहा कि मुझे खुषी है कि इस नेक काम के लिए जनता और परिशद के सदस्यों ने मेरा चुनाव किया।
  • मौके पर मौजूद लोगों  ने मूर्ति के अनावरण के दौरान भारत माता की जय का जयकारा लगाया।
  • इसके बाद अन्य भाजपा कार्यकताओं ने भी मूर्ति पर फूल अर्पित किए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें