Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

झांसी: सेक्युलर मोर्चा के छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष ने की आगामी रणनीति पर चर्चा

secular morcha student union president meeting in Jhansi

secular morcha student union president meeting in Jhansi

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने पार्टी की झांसी संयोजिका दीपमाला सिंह कुशवाहा से मुलाकात करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की.

इस दौरान उन्होंने संगठन को कैसे आगे बढ़ाया जाए और किस तरह से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाया जाए इस विषय पर भी चर्चा की.

जनता को मिलेगी नई दिशा-दीपमाला

झांसी जिले में आए सेक्युलर मोर्चा के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी से हुई चर्चा के बारे में बात करते हुए दीपमाला कुशवाहा ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव गरीबों के हम दर्द है.

जब उन्होंने देखा कि भाजपा शासन में गरीबों का शोषण हो रहा है.

नौ जवान बेरोज़गार भटक रहा है. तब इस नई पार्टी को बनाने का फैसला शिवपाल सिंह यादव ने लिया.

उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर उनके इस प्रयास को प्रदेश के कोने कोने तक पहुंचाएंगे. जिससे आने वाले समय मे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के द्वारा जनता को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

राजधानी में 27 लाख की चोरी, हाई प्रोफाइल लड़कियां निकलीं चोर!

Divyang Dixit
9 years ago

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर बोला हमला

Shashank
7 years ago

जल्‍द ही लखनऊ के कुकरैल में गूंजेगी शेरों की दहाड़

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version