दुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी (आईएस) की काली नजर अब ताजमहल पर है।

  • आईएस ताजमहल पर हमला करने की साजिश रच रहा है।
  • आईएस की मीडिया सेल ने खुद एक ग्राफिक्स के जरिए इस बात की तस्दीक की है कि ताजमहल आईएस के निशाने पर है।
  • आईएसआईएस द्वारा जारी एक ग्राफिक्स में ताजमहल सम्बन्धी आत्मघाती हमले की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षा अजेंसियो ने विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
  • इस संबंध में एडीजी कानून एवं व्यवस्था ने बताया इस बात की जानकारी मिलने के बाद ताजमहल के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
  • सुरक्षा में लगे जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुए हैं।

शनिवार से शुरू होना है ताज महोत्सव

Taj Mahal Security

  • बता दें कि अधिकारियों ने ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च भी किया था।
  • शनिवार से ताज महोत्सव आरंभ हो रहा है।
  • आईएस से जुड़े ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर’ ने एक ग्राफिक्स जारी किया है।
  • इसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को टारगेट पर दिखाया गया है।
  • IS की गतिविधियों पर नजर रखने वाले इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया है।
  • इस ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है।
  • इसी ग्राफिक्स के ऊपर लिखा है न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य।
  • उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक।
  • यानी ताजमहल के भीतर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची जा रही है।
  • सुरक्षा के लिहाज से ताज के वॉचिंग टॉवर से ताज की 24 घंटे निगरानी हो रही है।
  • ताजमहल पर आई एस के आत्मघाती हमले से सम्बंधित ग्राफिक जारी होने के बाद सीआईएसएफ ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त कर दी है।
  • चार वॉचिंग टॉवरों से हर वक्त निगरानी की जा रही है।
  • नाइट विजन कैमरों से लैस 12 जवान धरती और आसमान पर नजरें गड़ाए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें