Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की नयी पर्यटन नीति 2016 के तहत बनेंगे 7 नए सर्किट्स!

Tourism Department

Tourism Department

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नयी पर्यटन नीति के तहत सात नए सर्किट बनाये हैं, जिससे सूबे में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सके।

ये होंगे नए सर्किट:

हेरिटेज अर्क: इस सर्किट में वाराणसी, लखनऊ और आगरा को शामिल किया गया है।

महाभारत सर्किट: इस सर्किट में वो सभी पर्यटन स्थल शामिल किये गए हैं, जहाँ महाभारत से जुड़े अवशेष बाकी हैं।

रामायण सर्किट: रामायण युग के उन सभी क्षेत्रों का शामिल किया गया है, जहाँ पर अभी भी रामायणकालीन निशान मौजूद हैं।

जैन सर्किट: जैन सर्किट में उन जगहों को रखा गया है, जहाँ पर जैन समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।

सूफिज्म सर्किट: सूफी समुदाय से जुड़े स्थलों को इसमें शामिल किया गया है।

फ्रीडम फाइटर सर्किट: इस सर्किट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्थलियों और आजादी की लड़ाई वाली जगहों को शामिल किया गया है।

कल्चरल ट्रेल: इसमें ऐसी जगहों को शामिल किया जायेगा, जो लोक समुदाय या अपनी हस्तशिल्प कलाकारी के लिए पहचान रखती हैं।

पर्यटकों की पहली पसंद हैं ये शहर:

उत्तर प्रदेश में पर्यटकों से ली गयी जानकारी के आधार पर उनके सबसे पसंदीदा स्थल लखनऊ, वाराणसी और आगरा हैं। वहीँ यूपी में फ्रांस, चीन, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, इटली और अमेरिका के पर्यटक आते हैं।

Related posts

बरेली: Triple Talaq Ordinance का मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत

Short News
7 years ago

शाबास! 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरे सांड को बाहर निकाल लाये जांबाज पुलिसकर्मी

Sudhir Kumar
7 years ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने टुंडे को लेकर दिया फैसला, लखनऊ के चौक का ही टुंडे सिर्फ असली, दिल्ली वाले टुंडे पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, फ्रेंचाइजी बेचने पर कोर्ट ने रोक लगाई,मो. उस्मान की याचिका पर दिया फैसला।

Desk
7 years ago
Exit mobile version