Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दो नाबालिग किशोरों ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Teenage girl alleged to raped by youth in Jaunpur District

Teenage girl alleged to raped by youth in Jaunpur District

शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद बलात्कार जैसी घटनाओ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां तक की किशोर भी इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही मामला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सामने आया है। जहां दो किशोरों पर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है।

बच्ची को बहला फुसला कर ले गए खेतो में

मामला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के पिता खेतों में काम से गए हुए थे। जबकि उनकी बेटी वहीं बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप लगाया गया है कि इसी बीच वहीं के रहने वाले दो किशोर बच्ची को बहला फुसला कर खेतो में ले गए।जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

घर आकर परिवार को दी जानकारी

बच्ची जब घर वापिस आयी और उसने पूरी दास्तान सुनाई तो परिवार के पैरो तले से जमीन खिसक गयी। घटना के जानकारी के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जाँच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

पुलिस के अनुसार जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपियों को नाबालिग देखते हुए उसके अनुसार उनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ेंः 

कैराना-नूरपुर उपचुनाव की तारीख घोषित, 31 मई को आयेंगे नतीजे

#कुशीनगर: वर्षों से चली आ रही रेलवे की लापरवाही- राष्ट्रीय लोकदल

जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की डॉ राजेंद्र की शिकायत, लगायें गम्भीर आरोप

#कुशीनगर: सीएम योगी ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा-नौटंकी बंद करो

Related posts

दूसरी लड़की का पता न बताने पर 4 मनचलों ने की लड़की की पिटाई, पिटाई के बाद लड़की हुयी बेहोश, ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल, 10 दिन पहले भी कर रहे थे छेड़छाड़, मड़िहान थाना और राजगढ़ चौकी का क्षेत्र के मनचलों पर नही है शिकंजा, प्रभारियों की सुस्ती के चलते होती है घटनाएँ, परीक्षा देकर घर लौट रही लड़की को मनचलों ने पीटा, राजगढ़ चौकी कोन भरुहवा ।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजा मनकामेश्वर मंदिर!

Vasundhra
8 years ago

लखनऊ: 24 मार्च को होली मिलन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version