शहर में पिछले ग्यारह दिनों से चल रहे यूपी महोत्सव में आज कई सांस्क्रतिक एवं फैशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र प्रधान एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता सरदार सिंह ने किया।

यहां हो रहे कार्यक्रमों में से मिसेज यूपी प्रतियोगिता में शहर एवं प्रदेश की कई युवतियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पूजा श्रीवास्तव, मोनिका सिंह, ममता प्रवीण, पारुल चौरसिया, आस्था लालवानी, चित्रा रस्तोगी, शिल्पी श्रीवास्तव, ज्योति मल्होत्रा, सरिता राय, वर्तिका शुक्ल, और छाया सिंह ने भाग लिया।

इसके साथ ही सांस्क्रतिक एवं टर्न एंड टिप्स के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम पेश किये गए, जिसमे नव्या मोहे पनघट पर नन्दलालल पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही सुष्मिता क्लासिकल डांस पेश करेंगी, मंजू धूमर तो नव्या वार्ष्णेय सरस्वती वंदना करेंगी और मंजू सत्येन्द्र कॉम्बिनेशन सांग पर नृत्य प्रदर्शन किया।

सुर संग्राम इंस्टिट्यूट की तरफ से ग्रुप डांस पेश किये जायेंगे व जीनियस बहने अपना टैलेंट दिखाया। बन जा तू मेरी पर ग्रुप डांस हुआ, इण्डिया वाले गाने पर संस्तुति, गोपाली, हेमशौर्य और दिवित समूह ने नृत्य किया।। सजदा पर उदती रोशी और जानवी ने नृत्य किया, मेनू यार मानना पर समूह ने भी नृत्य किया।

सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार का पपेट शो हुआ। जिसका टाइटल ‘मेरा देश बदल रहा है’ आगे बढ़ रहा है’। इस पपेट शो के प्रस्तुतकर्ता अनुभव पपेट ग्रुप एवं गीता साहू हैं। इसके साथ ही विजय बेला ग्रुप की तरफ से नैनिका रमोला के निर्देशन में ‘स्वच्छता हम सब की ज़िम्मेदारी’ नाटक पेश किया।

चंद्र्भास सिंह के कांसेप्ट में बने इस कार्यक्रम में निशा तिवारी, मोहन सोनी, माधुरी सिंह, सुरजीत कुमार, शुभम गौतम, पंकज कुमार, भूपेन्द्र सिंह, तारा उप्रेती, पिंकी शुक्ला, विशाल गुप्ता शिवम पाण्डेय ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही इण्डिया की सुपर फ़ास्ट मेमोरी के नाम से मशहूर बहने कुमारी हनी सिंह और कुमारी हसी सिंह ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया।

 

[foogallery id=”168192″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें