रमजान का महीना आते ही बाजारों की रौनक बढ़ा देती हैं सेवईयां। सेवईं का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेवइंया बनती कैसे है, क्या आपने कभी सेवइयां बनते देखा है…? रमजान के मौके पर uttarpradesh.org आपको दिखाने जा रहा है कि सेवईंया फैक्ट्री में कैसे तैयार की जाती है।

देखिए छायाकार सूरज के कैमरे से तैयार होती सेवइंयो की लाजवाब तस्वीेरें…

[ultimate_gallery id=”77507″]

दूसरे राज्यों में होती है दरगाह चौपटिया की सेवई की सप्लाई : 

  • रमजान का मौसम शुरु होते ही देश भर के बाजार में सेवइयों की दुकानें सज चुकी हैं।
  • लखनऊ के अलग-अलग बाजारों में यह रौनक देखी जा सकती है।
  • मगर सेवइयों के लिए लखनऊ स्थित दरगाह चौपटिया का अपना अलग स्थान और नाम है।
  • यहां बनाई जाने वाली सेवइंया न सिर्फ प्रदेश में बल्कि कोलकाता, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य जगहों पर सप्लाई होता है।
  • खास बात यह है कि दरगाह चौपटिया में बनाई जाने सेवइंया सालों साल नही बनती है।
  • यह ईद और बकरीद त्यौहार आने के कुछ महीने पूर्व से बनना शुरु होता है।
  • सेवइयां तैयार करने वाले व्वसायी मौहम्मद लियाकत ने बताया कि इस साल यह फरवरी से बनना शुरु हुआ है जो बकरीद के त्यौहार तक बनेगी।
  • यहां तैयार होने वाली सेवइयों को देखते ही बनता है।

ईद के त्यौहार में रौनक बिखेरती सेवइंया :

  • सेवइयां ईद के त्यौहार की जान है, मेहमान नवाज़ी की शान है।
  • बहुत लोगों को तो सिर्फ ईद और बकरीद के त्यौहार इंजतार सिर्फ इसलिए करते हैं कि इस त्यौहार में सेवइयां खाने को मिलेंगी।
  • ईद की मीठी सेवइंया न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि लोगों के बीच की कड़वाहट को खत्म कर करती है।

https://youtu.be/ADIp2CttBF0

यह भी पढ़ें…

Exclusive: ये है लखनऊ की रहस्यमय पुलिस चौकी!

वैष्णो देवी के नए मार्ग के पास लगी आग, रास्ता बंद, पुराने मार्ग से यात्रा जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें