कानपुर के हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के सुतरखाना स्थित नटराज होटल में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़की व चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद होटल में हड़कंम्प मच गया। पुलिस ने 8 लोगों को थाने ले आई जिसके बाद सभी से पूछतांछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: सीतापुर ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा फर्जी!

  • आपको बता दें कि सुतरखाना के नटराज होटल में बेकनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आठ लोगों को आपत्तिजन स्थिति में पकड़ लिया।
  • इस दौरान होटल में हड़कंम्प मच गया।
  • बेकनगंज पुलिस ने छापेमारी के बाद क्षेत्रीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
  • मौके पर पहुंची हरबंस मोहाल पुलिस सभी आठ लोगों को थाने ले आयी।

ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर: सीतापुर हुआ ‘लंका’ में तब्दील, घटना CCTV में कैद!

  • जिसके बाद सभी से पूछताछ की जा रही है।
  • होटल के एक कर्मचारी ने बताया की ये लोग चार कमरे बुक कराये थे और यह कमरे सुबह के समय बुक किये गए थे।
  • जबकि रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी।
  • यह काम (Sex racket) सुबह के मैनेजर ने किया होगा वहीं पकडे गए युवक युवतियां ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- 3 माह में 6 बार भाजपा नेताओं ने धमकाया, कैमरे में कैद हुई गुंडई!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें