धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों ने एक और ऐसा कारनामा कर दिखाया है। मरीजों की जान बचाना तो हर डॉक्टर का फर्ज है लेकिन, बिना ऑपरेशन शुल्क के मुफ्त में इलाज करना ये हर डॉक्टर के बस की बात नहीं। लेकिन, pgi के डॉक्टरों ने 20 लाख की कीमत वाले ऑपरेशन को मुफ्त में करके एक मिशाल कायम की है। ये कारनामा pgi के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. पीके गोयल ने कर दिखाया है

ये भी पढ़ें :डॉक्टरों की कमी बन रही मरीजों के इलाज में रोड़ा

मुफ्त लगाया वॉल्व

  • 75 वर्ष से अधिक की उम्र वाले मरीजों के वॉल्व बदलने की सुविधा भी शुरू हो गयी है।
  • बिना चीरा लगाए दिल का वॉल्व बदलकर पीजीआई के डॉक्टरों ने दो गरीब बुजुर्गों को नया जीवन दिया।
  • कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. पीके गोयल ने कैथेटर डालकर मरीजों के हार्ट के वॉल्व बदलने में कामयाबी हासिल की।
  • पीजीआई के डॉक्टरों ने अब तक तीन मरीजों में इस तकनीकी से वॉल्व प्रत्यारोपण किया है।
  • संस्थान ने 20 लाख रुपये कीमत वाला वॉल्व मरीजों को मुफ्त लगाया गया है।
  • पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पीके गोयल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने यह जटिल ऑपरेशन किया।
  • वाराणसी निवासी जुगुल प्रसाद (76) और कुशीनगर के केदार कुशवाहा (75) के दिल का वॉल्व सिकुड़ गया था।

ये भी पढ़ें :स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 67 नये मरीज मिले

  • इन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।
  • डॉ. पीके गोयल बताते हैं कि यह दोनों मरीज एयरोटिक स्टोनोसिस से पीड़ित थे।
  • साथ ही इन्हें फेफड़े और गुर्दे की भी समस्या थीं। ऐसे में दिल का वॉल्व बदलना बेहद जरूरी था।
  • वॉल्व प्रत्यारोपण में देरी से मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
  • एक वॉल्व की कीमत वैसे 20 लाख रुपये है लेकिन दोनों मरीजों से वॉल्व का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

क्या है ट्रांस एरोटिक वॉल्व इंप्लांट तकनीक

  • डॉ. पीके गोयल बताते हैं कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में दिल का वॉल्व चीरा लगाकर बदलने पर जोखिम रहता है।
  • ऐसे मरीज के वॉल्व बदलने के लिए ट्रांस एरोटिक वॉल्व एंप्लांट तकनीक का प्रयोग किया जाता है।
  • उम्रदराज लोगों में वॉल्व बदलने में यह तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है।
  • वर्ष 2016 में यूपी में पहली बार पीजीआई में एक मरीज का वॉल्व इस तकनीक से बदला गया था।
  • यह वॉल्व मेटल का बना हुआ है इस वॉल्व को देश की एक कंपनी ने बनाया है।
  • इस वॉल्व के दाम भविष्य में कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :टीचर ने 2 मिनट में मासूम के जड़े 40 थप्पड़: सीसीटीवी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें