यूपी के अलीगढ़ जिला का रहने वाला फौजी सुभाष चंद्र कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 9 ग्रमेडियर आर्मी में तैनात फौजी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान बांदी पुरा से उड़ी सेक्टर पहुंचने पर आ रहे थे वहीं आतंकी हमले में गोली लगने से मौत हो गई। रविवार को शव थाना खैर के एदलपुर गांव लाया गया। जहां कई गावों के लोगों ने फौजी सुभाष चंद के अंतिम दर्शन को लोग उमड़ पड़े।

गन्ना मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

  • प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद सतीश गौतम, जिला प्रशासन की मौजूदगी में पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी गई।
  • इस मौके पर सेना के जवानों ने फायर कर बन्दूकों से सलामी भी दी।
  • एदलपुर निवासी 45 वर्षीय सुभाष चंद्र 1999 में जबलपुर में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
  • 2015 में नौकरी पूरी होने के बाद चार वर्ष का सेवा विस्तार लिया था।
  • बताया जा रहा है कि उड़ी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान आतंकी हमले में सुभाष की मौत हो गई।
  • फौजी सुभास की मौत से गांव में शोक की लहर है।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा मृतक फौजी के गांव में पहुंचे।
  • उन्होंने कहा कि भारत माता के ऐसे लाड़ले सपूत पर गर्व है।
  • गन्ना मंत्री ने कहा कि सहादत की कोई किमत नहीं होती, लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से 20 लाख रुपये पत्नी व बच्चों के लिए जब कि माता-पिता के लिए पांच लाख रुपये दिए गये है।
  • उनके गांव को जाने वाले मार्ग का नामकरण शहीद फौजी सुभाष चंद्र के नाम पर किया जाएगा। 
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें