[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनावों के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियाँ कर रही है। मगर आये दिन सपा के अंदर की कलह रह-रहकर सामने आ जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी के एकजुट रहने की बात कहते रहते हैं मगर बीते दिनों सपा के पूर्व मंत्री ने कुछ ऐसा कहा (shahid manjoor statement) जिससे कार्यकर्ता भी हैरान रह गए थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

शाहिद मंजूर ने दिया बयान :

  • बीते दिनों समाजवादी पार्टी का जिला सम्मलेन मेरठ जिले में आयोजित किया गया था।
  • इसमें पहुँचे सपा के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार जमकर हमला बोला।
  • सम्मलेन में सपा नेता शाहिद मंजूर ने सभी को अपनी स्वयं सुरक्षा करने की हिदायत दी।
  • शाहिद मंजूर अपने द्वारा कराये गए अवैध निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
  • मेरठ में शाहिद मंजूर ने अपने मंत्री रहते हुए कई अवैध कॉम्प्लेक्स बनवाये थे।
  • मगर भाजपा सरकार आते ही पूर्व मंत्री के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल गया था।
  • इस मुद्दे पर भी सपा नेता शाहिद मंजूर ने सम्मलेन में अपना पक्ष रखा।

ये भी पढ़ें, शहीद की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, कहा- पति का सपना पूरा करुँगी

  • शाहिद मंजूर ने कहा कि किसी भी व्यक्तिगत मामले में पार्टी को बीच में ना लायें।
  • उन्होंने कहा कि आगे जो कुछ भी होगा, वह खुद झेला जायेगा।
  • शाहिद मंजूर बीते दिनों जिला पंचायत चुनाव में संगीत सोम के समर्थन को लेकर भी चर्चा में थे।
  • जिला पंचायत चुनाव में विधायक संगीत सोम ने अपने समर्थन पर सपना हुड्डा को खड़ा किया था।
  • चर्चा थी कि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी अपना समर्थन सपना हुड्डा को कर रहे थे।
  • वहीँ एक और सपा नेता अतुल प्रधान भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे।
  • इस मुद्दे पर भी सम्मलेन में सपा नेता शाहिद मंजूर ने अपना बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी और व्यक्ति का कोई मतलब नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश ने अपने निजी अकाउंट से वीडियो शेयर कर सरकार पर बोला हमला

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें