उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर भाजपा का कब्जा होते ही विपक्षियों में भगदड़ मची हुई है. इस दौरान सपा ,बसपा एवं अन्य विपक्षी दलों को छोड़ कर सांसद और विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. ताज़ा मामला यूपी के मेरठ का है जहाँ सपा एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने सपा से 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ कर भाजपा का दामन थामा है. हालांकि सरोजिनी के इस्तीफा देते ही मेरठ के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस दौरान सरोजिनी अग्रवाल के राजनीतिक विरोधी कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के घर जमकर मिठाईयां भी बांटी.

ये भी पढ़ें : राहुल के समर्थन में कांग्रेस का लखनऊ में आन्दोलन!

तोड़ी गई सरोजिनी अग्रवाल की नेम प्लेट-

https://www.youtube.com/watch?v=Ngz-tyBx794&feature=youtu.be

  • सपा एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल सपा से रिश्ता तोड़ कर बीजेपी से जुड़ गई हैं.
  • इस दौरान जैसे ही सरोजिनी के इस्तीफे की खबर न्यूज़ चैनल पर चली समाजवादियों का एक दल सपा कार्यालय पहुंचा.
  • जिसके बाद उन्होंने सरोजिनी अग्रवाल के कार्यालय की नेम प्लेट तोड़ दी.
  • इसके अलावा सपा एमएलसी रही सरोजिनी अग्रवाल का पुतला भी तत्काल तैयार किया गया.
  • जिसे सड़क पर आग के हवाले कर दिया गया.

ये भी पढ़ें :BJP विधायक को स्वाइन फ्लू ,स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप!

  • दरअसल मेरठ के समाजवादी कार्यकर्ताओं में कई गुट हैं.
  • एक गुट सरोजिनी अग्रवाल का था और दूसरा गुट पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का है.
  • सरोजिनी का इस्तीफा होते ही शाहिद मंजूर खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई.
  • जिसके बाद कहीं मिठाइयां बांटी तो कहीं नेम प्लेट और पुतला फूंका गया.
  • इस दौरान समाजवादियों की खुशी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें :CM योगी के नाम से अफसरों को फोन करने वाले 3 ठग गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें