भारत में बीते काफी समय से मुस्लिम महिलाएं इस्लाम की कुरीतियों ट्रिपल तलाक और हलाला जैसे मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई लड़ रही हैं, जिसकी अगुवाई ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षा शाईस्ता अम्बर(shaista ambar) कर रही हैं।
शाईस्ता अम्बर करेंगी प्रेस कांफ्रेंस(shaista ambar):
- बीते काफी समय से उत्तर प्रदेश समेत देश में मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई शाईस्ता अम्बर लड़ रही हैं।
- शाईस्ता अम्बर ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षा हैं।
- इसी क्रम में शाईस्ता अम्बर शुक्रवार 11 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी।
- यह प्रेस कांफ्रेंस शाम 5 बजे से राजधानी लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बाद करेंगी प्रेस कांफ्रेंस(shaista ambar):
- ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षा शाईस्ता अम्बर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी।
- यह प्रेस कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद आयोजित की गयी है।
- गौरतलब है कि, शाईस्ता अम्बर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं को लेकर पीएम मोदी से मिली थीं।
- पीएम मोदी के दिल्ली स्थित आवास में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी थी।
- जिसकी जानकारी शाईस्ता अम्बर प्रेस कांफ्रेंस में साझा करेंगी।
ट्रिपल तलाक, हलाला जैसे मुद्दों पर लड़ रही हैं शाईस्ता अम्बर(shaista ambar):
- शाईस्ता अम्बर मुस्लिम महिलों के हक के लिए काफी लम्बे समय से लड़ रही हैं।
- जिसमें ट्रिपल तलाक और हलाला जैसे मुद्दे काफी गंभीर हैं।
- एक खुलासे में यह बात सामने आई थी थी कि, हलाला के नाम अक्सर मुस्लिम महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है।
ये भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक पीड़िताओं के लिए योगी सरकार ने लिया ‘बड़ा फैसला’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार