उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त उपलोकायुक्त शंभू सिंह यादव ने आर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उप लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम करीब 11 बजे ही राजभवन पहुंच गए थें।

  • हाल ही में राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शंभू सिंह यादव को उप लोकायुक्त पर पर नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • शंभू सिंह 1997 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।
  • हाल के समय में वह मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में तैनात थें।
  • इसके साथ ही वह आबकारी विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहें थें।

अखिलेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड : क्या वायदे, क्या हक़ीक़त?

सपा प्रमुख के करीबी रहें हैं शंभू सिंह यादवः

  • शंभू सिंह को सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का करीबी बताया जाता है।
  • मुलायम सिंह यादव के सीएम रहते हुए शंभू यादव उनके स्‍पेशल सेक्रेटरी रहे हैं।
  • सपा सरकार से नजदीकियों के चलते उन्हें तीन बार सेवा विस्तार भी मिल चुका है।
  • शंभू सिंह की नियुक्ति के साथ ही स्वतंत्र सिंह की खाली जगह पूरी की जा सकेगी।

कोर्ट ने संजय मिश्रा को किया था नियुक्तः

  • यूपी के उप लोकायुक्‍त के तौर पर स्‍वतंत्र सिंह को 1 अक्‍टूबर 2007 को नियुक्‍त किया गया था।
  • स्वतंत्र सिंह का कार्यकाल सितंबर 2015 में समाप्त हो गया था।
  • हालांकि, उत्‍तर प्रदेश लोकायुक्‍त और यूपी लोकायुक्‍त एक्‍ट में संशोधन के चलते वह पद पर बने हुए थें।
  • नियमानुसार पूर्व नियुक्त लोकायुक्त तब तक पद पर बना रहेगा, जब तक कोई नया अप्‍वाइंमेंट न हो जाए।
  • इससे पहले लोकायुक्‍त के अप्‍वाइंटमेंट को लेकर काफी लंबी प्रक्रिया होती थी।
  • वहीं सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार की हीला-हवाली के चलते संजय मिश्रा को नया लोकायुक्त घोषित किया था।
  • हालांकि संजय मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने से मना कर दिया था।

स्वतंत्र सिंह की पुस्तक का विमोचनः

  • इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व उप लोकायुक्त स्वतंत्र सिंह की पुस्तक का विमोचन भी किया।
  • शंभू यादव से पहले स्वतंत्र सिंह संभाल रहें थे उप लोकायुक्त की जिम्मेदारी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें