Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश सतवीर को किया ढेर

sharp shooter sativir

sharp shooter sativir

प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम ने दिलेरी दिखाते हुए पचास हजार के इनामी बदमाश सतवीर उर्फ सत्ते को मार गिराया। बुलंदशहर पुलिस एक महीने में चौथी बार मुठभेड़ हुई। दरअसल ये इनामी बदमाश काफी दिनों से फरार चल्द रहा था। आये दिन जिले में एक नई घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था।  जिसे पुलिस ने देर रात ढेर कर दिया।  

50 हजार का इनामी बदमाश था सतवीर

पुलिस और बदमाशों की ये मुठभेड़ कोतवाली सिटी इलाके में हुई। जहां इलाके के वलीपुरा नहर के पास बदमाश और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने दिलेरी दिखाकर 50 इनामी बदमाश को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान मारा गया इनामी बदमाश सतवीर उर्फ सत्ते, अलीगढ़ के गोंडा थाना इलाके का रहने वाला है। सत्ते के उपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस को चकमा देकर गैंग के और सदस्य फरार

सत्ते पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बुलन्दशहर में हुई नौ डकैती की वारदातों में भी उसका नाम शामिल था। सत्ते अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को बुलन्दशहर में अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार सत्ते और उसके साथी को रोकने की कोशिश की इस दौरान सत्ते और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिये।  जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जान की परवाह न करते हुए फायरिंग की। सूचना पर बुलन्दशहर एसएसपी सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गये और बदमाशों की घेराबंदी की गई। मुठभेड़ में पुलिस और बादमाशों के बीच 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई।

तकरीबन एक घंटे चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी सतवीर उर्फ सत्ते को ढेर कर दिया। इनामी बदमाश सत्ते का साथी कोहरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।  जिसकी तलाश में पुलिस इलाके में दबिस दे रही है।

सत्ता परिवर्तन के बाद से सीएम योगी ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था। इसी दौरान प्रदेश की पुलिस आय़े दिन अपने इलाके में अभियान चलाकर अपराधियों पर शिंकजा कस रहे है।

 

Related posts

जहाँ तक नजर जा रही है लोग ही दिखाई दे रहे हैं- प्रधानमंत्री मोदी

Divyang Dixit
8 years ago

डॉक्टरों को लापरवाही पड़ी महंगी, मुकदमा दर्ज!

Vasundhra
8 years ago

उरई शहर के करसान रोड किनारे पड़ा मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव पुलिस मौके पर, उरई कोतवाली का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version