शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे में एक के बाद एक नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। समाजवादी पार्टी सहित भाजपा, कांग्रेस और बसपा सभी दलों से का कई बड़े नेताओं ने अब तक समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थामा है। हालाँकि अब तक सबसे ज्यादा नुकसान शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को पहुंचाया है जिसके कई बड़े नेता अब तक सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने अब बसपा में एक बड़ी सेंध लगा दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा :

यूपी के बरेली जिले की नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वे हमेशा शिवपाल सिंह यादव के साथ थी और रहेंगी। वह 2 बार सपा से नगर पालिका का चुनाव लड़कर जीत चुकी है। अब वह सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गयी हैं। सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद से इसमें शामिल होने के कयास लगा रहे थे।

भाजपा को देंगी टक्कर :

पूर्व सपा नेता और वर्तमान पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा हाईकमान का जो भी आदेश होगा, उसी पर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि नेता जी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया तो उनकी बेटी समन ताहिर या फिर वह खुद चुनाव लड़कर भाजपा को कड़ी शिकस्त देंगी। कुछ समय पहले बरेली शिवपाल उनसे कहा था कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने शिवपाल सिंह से बात होने के बाद बसपा छोड़ सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का ऐलान किया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें