Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बरेली: नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने छोड़ी बसपा, ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा

shehla tahir

shehla tahir

शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे में एक के बाद एक नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। समाजवादी पार्टी सहित भाजपा, कांग्रेस और बसपा सभी दलों से का कई बड़े नेताओं ने अब तक समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थामा है। हालाँकि अब तक सबसे ज्यादा नुकसान शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को पहुंचाया है जिसके कई बड़े नेता अब तक सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने अब बसपा में एक बड़ी सेंध लगा दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा :

यूपी के बरेली जिले की नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वे हमेशा शिवपाल सिंह यादव के साथ थी और रहेंगी। वह 2 बार सपा से नगर पालिका का चुनाव लड़कर जीत चुकी है। अब वह सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गयी हैं। सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद से इसमें शामिल होने के कयास लगा रहे थे।

भाजपा को देंगी टक्कर :

पूर्व सपा नेता और वर्तमान पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा हाईकमान का जो भी आदेश होगा, उसी पर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि नेता जी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया तो उनकी बेटी समन ताहिर या फिर वह खुद चुनाव लड़कर भाजपा को कड़ी शिकस्त देंगी। कुछ समय पहले बरेली शिवपाल उनसे कहा था कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने शिवपाल सिंह से बात होने के बाद बसपा छोड़ सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का ऐलान किया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

समाजवादी परिवार में सत्ता का बंटवारा दीपावली के बाद!

Shashank
8 years ago

सपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह पटेल जीते भाजपा प्रत्याशी को हराया

Bharat Sharma
7 years ago

खुर्रमनगर के अशोक विहार कालोनी में घर में घुस कर महिला की निर्मम हत्या, घंटो मारपीट के बाद बदमाशों ने महिला क़ो उतारा मौत के घाट, सभी पुलिसिंग की दावे फेल, चौकी से 500मीटर की दूरी पर हुई घटना, गश्त पुलिस की खुली पोल रविवार भोर बदमाशों ने जघन्य वारदात क़ो दिया अंजाम, इन्दिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर का मामला,मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम क़ो भेजा.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version