उत्तर प्रदेश चुनाव शुरू होने के महज एक दिन पहले शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद सपा सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देने का ऐलान करने के साथ ही प्रदेश की अखिलेश सरकार को आड़ें हाथ लिया। साथ ही मुस्लिम वोटरों से सपा के खिलाफ वोट करने तक की अपील की है। वहीं जव्वाद ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।
बसपा को समर्थन सपा का विरोध
- मौलाना कल्बे जव्वाद ने लखनऊ में शुक्रवार को एक होटल में प्रेसवार्ता रखी थी।
- इसमें जव्वाद ने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया, साथ ही सपा के खिलाफ कई बयान दिए।
- उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नज़र में मुसलमान सिर्फ माफिया हैं।
- उन्होंने मुलसमानों से किए वादे पूरे नहीं किए।
- ऐसे में अपील करता हूं कि प्रदेश में अखिलेश सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आनी चाहिए।
- उन्होंने मुसलमान भाईयों से एकजुट होने के लिए कहा।
सपा-कांग्रेस के खिलाफ
- मौलाना कल्बे जव्वाद ने सपा-कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में बहुत जुल्म सहन किये हैं।
- सपा और कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला है।
- जव्वाद ने कहा कि जो सपा-कांग्रेस गठबंधन को हराएगा, हम उसका साथ देंगे।
- उन्होंने कहा कि बसपा में ही इन्हें हराने की ताकत है।
बीजेपी पर हमला
- मौलान कल्बे जव्वाद ने कहा कि बीजेपी ने एक भी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया।
- यूपी से सेक्युलर ताकतों को खत्म करने के लिए बीएसपी को समर्थन करना चाहिए।
- उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सबका साथ सबका विकास नारा दिया था,
- लेकिन एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
##akhilesh_yadav
##UPElections2017
#Akhilesh Yadav
#kalbe jawad
#Maulana Kalbe Jawad
#Maulana Kalbe Jawad against akhilesh yadav
#Maulana Kalbe Jawad Naqavi
#maulana kalbe jawad supports bsp
#maulana kalbe jawad targets akhilesh yadav
#उत्तर प्रदेश चुनाव
#उत्तर प्रदेश चुनाव 2017
#उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला चरण
#उत्तर प्रदेश चुनावी दंगल
#कल्बे जव्वाद
#कल्बे जव्वाद अखिलेश यादव के खिलाफ
#कल्बे जव्वाद का बसपा को समर्थन
#मौलाना कल्बे जव्वाद