उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड में पहले भी कई अनियमितताओं की शिकायत मिल चुकी है, इसके साथ ही वक्फ बोर्ड के चेयरमैन समेत सदस्यों पर हेराफेरी कर करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के आरोप लगे थे। मामले में पूर्व सपा सरकार के मंत्री आजम खान पर भी गंभीर आरोप लगे थे। वहीँ ताजा मामले में भू-माफियाओं द्वारा वक्फ बोर्ड(shia wakf board) की जमीनों पर कब्जे की बात सुनने को मिल रही है।

वक्फ का तालाब पाटकर भू-माफियाओं ने कमाए 100 करोड़(shia wakf board):

  • उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड के एक तालाब पर भू-माफियाओं ने कब्ज़ा कर उसे पाटकर बेच दिया है।
  • शिया वक्फ बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
  • वक्फ मलका गेती खुसरो बेगम लखनऊ में खुले आम भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है।
  • इतना ही नहीं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने प्रेस नोट में भू-माफियाओं के नाम तक दिए गए हैं।
  • प्रेस नोट में हरीश मंशानी पुत्र भाग चन्द्र मंशानी, राजेश तलवानी, मनीष,
  • और आबिद हुसैन पर भू-माफिया होने के आरोप लगाये गए हैं।
  • शिया वक्फ बोर्ड के मुताबिक, अब तक इन भू-माफियाओं द्वारा करीब 100 करोड़ की जमीन कब्ज़ा कर बेची जा चुकी है।

प्रशासन की चुप्पी पर वक्फ बोर्ड का हमला(shia wakf board):

  • वक्फ बोर्ड ने प्रेस नोट में आगे प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।
  • साथ ही प्रशासन पर भू-माफियाओं की मदद जैसे गंभीर आरोप भी लगाये गए हैं।

ये भी पढ़ें: झारखंड: भीड़ में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में लागू हुई धारा 144!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें