Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए पीके ने कांग्रेस नेतृत्व को सुझाया शीला दीक्षित का नाम!

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुकी कांग्रेस अब एक और नया दांव खेलने जा रही है। 15 साल तक दिल्ली शासन सत्ता की बागडोर संभल चुकी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी और प्रियंका गांधी को भी महामंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रशांत किशोर को प्रदेश में बतौर रणनीतिकार उतार चुकी है। शीला दीक्षित को बतौर मुख्यमंत्री उतारे जाने के मामले में प्रशांत किशोर और राहुल गांधी कई मीटिंग कर चुके हैं|

प्रदेश में कांग्रेस के गुटबाजी की वजह से वर्तमान में इसके पास कोई भी वोट बैंक नहीं है। ऐसे में कांग्रेस वोट बैंक बनाने की पूरी तैयारी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ 28 सीटें ही मिली थीं, ऐसे में अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटें भी मिल जाती हैं, तो ये उसके लिए बड़ी कामयाबी होगी।

Related posts

फिरोजाबाद: जिला पंचायत सदस्य ने हजारों समर्थकों के साथ ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा

Shashank
6 years ago

सीएम का जनता दरबार, साइकिल यात्रा को दिखाई हरी झंडी!

Divyang Dixit
8 years ago

हरदोई।आठ विधानसभा क्षेत्र के 86 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज आएगा

Desk
3 years ago
Exit mobile version