सपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज रामायण संग्रहालय के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब यहां विधानसभा चुनाव करीब आ गये हैं, अब तो भाजपा को राम और अयोध्या की याद आएगी ही। वहीं जब उनसे प्रदेश सरकार के रामलीला थीम पार्क बनाने के विषय में सवाल किया गया तो, सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जो भी वादे किये थें वह सब पूरे किये गये हैं।

  • इस दौरान यहां सपा कार्यकर्ताओं को मजमा जुटा हुआ था।
  • आलम यह था कि शोर शराबे के कारण शिवपाल का भाषम सुनना भी मुश्कलि हो रहा था।
  • शिवपाल इस दौरान ज्यादा बोलने से बचते हुए दिखाई दिये।
  • उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि अब चुनाव आ गये हैं।
  • बीजेपी को राम और अयोध्या तो याद आयेंगे।

शिवपाल के ‘मुख्यमंत्री’ रहेंगे अखिलेश!

सपा ने पूरे किये वादेः

  • शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को कमजोर करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
  • पार्टी को किसी भी कीमत पर कमजोर नही होने दिया जायेंगा।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है पार्टी कार्यकर्ता सपा को मजबूत करने में जुट जायें।
  • इस दौरान उन्होंने चौधरी हरमोहन सिंह यादव के योगदान को भी याद किया।

अलग-थलग पड़ें अखिलेश, शिवपाल को मिला मुलायम का साथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें